September 13, 2026

बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 294 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

0
IMG-20260809-WA0015

बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 294 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

रक्तचाप, मधुमेह से लेकर अल्ट्रासाउंड और कैंसर स्क्रीनिंग तक की मिली सुविधा

रामरतन सिंह पंवार जखोली 

चमोली/गोपेश्वर। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के तहत उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय बहु विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन 294 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 110 पुरुष और 184 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला तथा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में 30 लोगों की रक्तचाप और 22 लाभार्थियों की मधुमेह स्क्रीनिंग की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत सात गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। वहीं 82 लोगों के एक्स-रे और 60 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इसके अलावा 78 लाभार्थियों की एलएफटी, केएफटी, आरएफटी और लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न रक्त जांच की गई।
स्वास्थ्य जागरूकता के तहत छह किशोरियों को माहवारी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। तीन महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 14 लोगों की मुख कैंसर स्क्रीनिंग की गई। 16 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ 14 लोगों की आभा आईडी और 26 लोगों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि 9 से 11 अगस्त तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय नारायणबगड़ के सभागार परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता सर्जन डॉ. राजीव शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित भट्ट, फिजिशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊमारानी शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा सिंह और ईएनटी सर्जन डॉ. अल्का नेगी ने मरीजों की जांच की। शिविर के सफल संचालन में उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी पुरोहित समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम के पीएस के यहां छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed