August 12, 2026

अंकिता ध्यानी के स्वर्ण पदक जीतने पर लैंसडाउन में मिठाई बाँट कर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।

0
IMG-20260702-WA0014

अंकिता ध्यानी के स्वर्ण पदक जीतने पर लैंसडाउन में मिठाई बाँट कर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।

 

जयहरीखाल विकासखण्ड के ग्राम मेरुड़ा की बेटी व गोल्डन गर्ल के नाम से विख्यात एथेलीट अंकिता ध्यानी के भुवनेश्वर में आयोजित 65 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर लैंसडाउन बाज़ार में क्षेत्रवासियों व अनेक सामाजिक संस्थाओं ने अंकिता की फ़ोटो के साथ अपनी प्रसन्नता का प्रदर्शन किया। काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट व उनके समर्थकों ने लैंसडाउन बाज़ार में मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी एशियाड गेम्स में भी अंकिता ध्यानी के स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड सहित देश का गौरव बढ़ाने की कामना की व उसके परिजनों को भी हार्दिक बधाई प्रेषित की। अंकिता के मामा चन्द्रमोहन जदली ने बताया कि अंकिता ने बेहद कठिन व विषम परिस्थितियों में निरन्तर परिश्रम से आज इस मुकाम को हासिल किया है। शीघ्र ही एशियाड गेम्स में भी अंकिता ध्यानी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक विजेता बन कर उत्तराखण्ड का नाम गौरवान्वित करेगी। अंकिता का चयन एशियाड गेम्स के लिए हो चुका है। अपने मामा को फ़ोन पर भेजे गये संदेश में अंकिता ने एशियाड गेम्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल, गंभीर सिंह रावत, रोशन शाह, संदीप नेगी, सतेंद्र नेगी, अनिल रावत, नरेंद्र सजवान, दिनेश पटवाल सहित अनेक क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed