October 7, 2026

अजब गजब: शादीशुदा महिला के प्यार में पागल हुई17साल‌ की लड़की परिजनों ने रोका तो नदी में कूदने की दी धमकी

0
IMG-20260530-WA0033

 

 

अजब गजब: शादीशुदा महिला के प्यार में पागल हुई17साल‌ की लड़की परिजनों ने रोका तो नदी में कूदने की दी धमकी

 

 

पिथौरागढ़ में प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल की शादीशुदा महिला और एक 17 साल की नाबालिग लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ जीने मरने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों जब इसरिश्ते का विरोध किया तो दोनों काली नदी में कूदने चली गई, लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर दोनों को बचा लिया। किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है जबकि महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

ज़्यादा जानें

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

भौगोलिक संदर्भ

प्राकृतिक आपदाएं

पिथौरागढ़ के नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र में विवाहिता और नाबालिग किशोरी के प्रेम संबंध का मामला चर्चा में है। इस समलैंगिक रिश्ते से परिजन बेहज परेशान हैं। जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो दोनों जान देने के लिए काली नदी में कूदने चली गईं। समय रहते पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया। झूलाघाट क्षेत्र के एक गांव की 28 साल की विवाहिता वर्तमान में पिथौरागढ़ में किराये के मकान में रहती है। वह झूलाघाट कोतवाली पहुंची और पुलिस से किशोरी को बुलाने की मांग की। विवाहिता के कहने पर पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

कोतवाली में दोनों ने कबूल किया कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने साथ जीवन बिताने की बात कही तो परिजन सन्न रह गए। इसके बाद परिजनों के साथ ही पुलिस ने दोनों को समझाया और दोनों को घर भेज दिया। विवाहिता और किशोरी कोतवाली से घर जाने के बजाय काली नदी किनारे चली गईं, आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. दोनों नदी में छलांग लगाने की योजना बना रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

 

पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक किशोरी की रिश्तेदारी विवाहिता के गांव में है। उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। पिथौरागढ़ में जहां विवाहिता किराए के मकान में रहती है उसके समीप ही किशोरी की बड़ी बहन का घर भी है। आने-जाने के दौरान दोनों में पहले परिचय हुआ और फिर दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। विवाहिता की 6 साल की एक बेटी भी है, उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed