October 14, 2026

राज्यपाल से मिलीं कवयित्री नैना कंसवाल, गढ़वाली भाषा के संरक्षण पर हुई चर्चा

0
IMG-20260923-WA0096

राज्यपाल से मिलीं कवयित्री नैना कंसवाल, गढ़वाली भाषा के संरक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर की शिक्षिका एवं कवयित्री नैना कंसवाल ने लोक भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर स्वयं द्वारा रचित कविता उन्हें भेंट की।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में गुटका और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध

भेंट के दौरान गढ़वाली भाषा के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने नैना कंसवाल द्वारा रचित कविता तथा साहित्य के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर लोक भवन में उन्हें सम्मानित भी किया गया तथा राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: उत्तराखंड समेत इन राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति

नैना कंसवाल हिंदी के साथ-साथ गढ़वाली भाषा में भी निरंतर लेखन कर रही हैं। उनके साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देहरादून आकाशवाणी केंद्र तथा दूरदर्शन से भी प्रसारित होते रहे हैं। वह गढ़वाली भाषा और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें:  अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल

नैना कंसवाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र कुमार सैनी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण, वरिष्ठ प्रवक्ता जयंत कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed