August 25, 2026

पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता

0
IMG-20260721-WA0186(1)

पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता

तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8 हजार प्रतिमाह सम्मान पेंशन की संस्तुति, महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विचार किया गया।
समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से सम्मान पेंशन दिए जाने की भी संस्तुति की गई।
बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त मामलों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह तथा समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पहाड़, मैदान, गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार की बहनों का उमड़ा जोगेंद्र पुंडीर ‘भया’ के लिए प्यार, कार्यक्रम में दूर दूर से पहुंची बहनें सात से आठ हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed