March 30, 2026

BREKING: देहरादून में सुबह-सुबह गोलीकांड, सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड ब्रिगेडिगर को गोली मारी; मौत

0
dehradun_1774844739808_1774844743845

BREKING: देहरादून में सुबह-सुबह गोलीकांड, सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड ब्रिगेडिगर को गोली मारी; मौत

 

*वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस /विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली*

*उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मृत्यु*

*ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए अभियुक्तो द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की की जा रही थी कोशिश*

देहरादून:आज समय 6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:  रायपुर थाने में पीआरडी जवान सुनील रतूडी की मौत से हड़कंप:S.S.P का बयान आया सामने : देखें वीडियो

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस नेताओं ने लिया मामले का संज्ञान तब महिला आयोग का गंभीर मामले की तरफ गया ध्यान

एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्घटनावश लगी गोली से घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed