April 26, 2026

उत्तराखंड में बड़ा हादसा:खुशी में शामिल होने गए पांच लोगों की मौत : देखें वीडियो –

0
IMG-20251205-WA0216.jpg

उत्तराखंड में बड़ा हादसा:खुशी में शामिल होने गए पांच लोगों की मौत : देखें वीडियो

electronics

 

चंपावत जिले में बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत पांच घायल, घाट बागधारा के समीप भीषण सड़क हादसा, मची चीख पुकार

– दुर्घटना में मां बेटे सहित पांच लोगों की मौत,दुर्घटना का कारण वाहन चालक के नशे में होना बताया जा रहा है।
जिले के लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा के पास बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। तथा पांच लोगों घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस एस डी आर एफ की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा 5 घायलों को निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात चंपावत जिले के बालातड़ी गांव आई हुई थी। बारात दुल्हन लेकर वापस लौट रही थी। वापसी में देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास बारात का बोलेरो वाहन यूके04 tb 2074 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तथा घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया घटना रात 2:30 बजे के लगभग की है।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी वह उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया 5 घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। वही दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी है। दुर्घटना में मां भावना चौबे और बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में मां बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धूत था।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के बेटे की शादी पर विवाद, हरकत में आया विभाग, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed