November 22, 2026

भीषण सड़क हादसा, उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 मासूम भी शामि

0
FB_IMG_1795338929661

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, उत्तराखंड के 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 मासूम भी शामि

भुज–खावड़ा हाईवे पर कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, दो सैन्य जवानों समेत परिवार के सात लोगों ने मौके पर तोड़ा दम; टक्कर से कार दो हिस्सों में बंटी

देहरादून/कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो भारतीय सेना के जवान, उनकी पत्नियां और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार टक्कर के बाद दो हिस्सों में बंट गई। तीन महीने की मासूम बच्ची समेत कार में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें:  मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो परिवार गुजरात के कच्छ घूमने गए थे। शनिवार को दोनों परिवार अलग-अलग कारों से रण ऑफ कच्छ और धोरडो क्षेत्र घूमने पहुंचे थे। घूमने के बाद वे वापस भुज लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे भुज–खावड़ा हाईवे पर वेकारिया रण के आसपास एक कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गई। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद शवों को भुज के अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

### मृतकों में दो सैन्य जवान और तीन बच्चे

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता और तीन माह की बेटी शिविका; राजेश सिंह रावत और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता; तथा रिंकी नितिन गोसाई और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका के रूप में हुई है। दोनों पुरुष भारतीय सेना में तैनात थे और भुज में उनकी पोस्टिंग थी। दोनों परिवार उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

### पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही कच्छ के पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार छुट्टियां बिताने के लिए कच्छ आए थे और रण क्षेत्र घूमने के बाद भुज लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इस हादसे ने दो परिवारों को एक ही झटके में उजाड़ दिया। तीन मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed