October 31, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ से

0
IMG-20261031-WA0025

उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की 16 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, काशी सिंह ऐरी को पिथौरागढ़ से टिकट

फाइव-लेयर सिस्टम के तहत प्रत्याशियों का चयन, वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला मौका; दूसरी सूची जल्द होगी जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए अपने 16 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत प्रत्याशियों का चयन करते हुए वरिष्ठ, अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार

जारी सूची के अनुसार, पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से काशी सिंह ऐरी को प्रत्याशी बनाया गया है। द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल और राजपुर विधानसभा सीट से देव चंद उत्तराखंडी चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले

इसी तरह सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डी.डी. पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं देहरादून कैंट विधानसभा सीट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेन्द्र सिंह नेगी और खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल को प्रत्याशी बनाया गया है। धनोल्टी विधानसभा सीट से चंदन सिंह राणा यूकेडी के उम्मीदवार होंगे।

ये भी पढ़ें:  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्तराखंड के मूलभूत हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

यूकेडी की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ने की संभावना है। अब सबकी निगाहें पार्टी की दूसरी सूची और चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed