August 26, 2026

उत्तराखंड के Gen-Z) बना रहे हैं गढ़वाली फिल्म एकुली पराण,आज हुआ टाइटल पोस्टर रिलीज

0
IMG-20260826-WA0130(1)

गढ़वाली फिल्म ‘एकुली पराण’ का भव्य टाइटल लॉन्च, उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने की शिरकत

देहरादून, 26 अगस्त 2026। उत्तराखंड की मिट्टी, संस्कृति, रिश्तों और मानवीय भावनाओं से जुड़ी आगामी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘एकुली पराण (EKULI PARAAN)’का टाइटल लॉन्च बुधवार को देहरादून स्थित Baithak Stories, Mothrowala Road, Banjarawala, New Canal Road में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
फिल्म के लेखक, स्क्रीनप्ले राइटर एवं निर्देशक” अजीत कैंतुरा ” ने बताया कि “एकुली पराण” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जमीन से निकली उन भावनाओं और कहानियों को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का प्रयास है, जिनमें हर व्यक्ति कहीं न कहीं खुद को महसूस कर सकता है।

उन्होंने कहा कि “भाषा कभी भी भावनाओं और संदेश के रास्ते में बाधा नहीं होती।” कहानी की भावनाएं अगर सच्ची हों तो उन्हें समझने के लिए किसी एक भाषा का मोहताज होना जरूरी नहीं है। इसी सोच के साथ फिल्म को गढ़वाली भाषा में बनाया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड की अपनी भाषा और संस्कृति को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  देशभक्ति के गीतों से गूंजा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

Veer Himalayan Films के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक Social Family Drama है, जो पहाड़ के सामाजिक परिवेश, पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और बदलते समय के बीच इंसानी जुड़ाव की कहानी को सामने लाने का प्रयास करती है।
कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि “उत्तराखंड की युवा पीढ़ी, संस्कृति, भाषा और यहां की कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना” भी है। फिल्म को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में अंग्रेजी सबटाइटल और अन्य भाषाओं में पहुंच की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  वरिष्ठ पत्रकार लेखक मनोज ईष्टवाल की पुस्तककण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार

टाइटल लॉन्च कार्यक्रम में उत्तराखंड के फिल्म जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि राज्य में क्षेत्रीय सिनेमा के लिए लगातार एक नया वातावरण तैयार हो रहा है,
इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, तकनीशियनों –
DOP नागेंद्र प्रसाद, music director – अमित वी कपूर, मसूर कलाकार – सुमन गौर, प्रसिद्ध गीत लेखक – पदम गुसाईं जी, प्रसिद्ध जौनसारी सिंगर – मनोज सागर जी , राइटर और डायरेक्टर – अजीत कैन्तुरा, प्रोड्यूसर – हिमेश प्रताप , क्रिएटिव डायरेक्टर – प्रदीप कैन्तुरा,
असिटेंट डायरेक्टर – सूरज मराठा।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने कैंट विधानसभा में किया जनसंपर्क

कार्यक्रम के दौरान ‘एकुली पराण’ के शीर्षक और फिल्म की थीम को लेकर भी चर्चा हुई। फिल्म निर्माताओं का मानना है कि उत्तराखंड के पास कहानियों और प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और अब जरूरत है कि इन कहानियों को बेहतर सिनेमाई भाषा और मजबूत प्रोडक्शन के साथ देश-दुनिया तक पहुंचाया जाए।

फिल्म की टीम ने कहा कि ‘एकुली पराण’ उत्तराखंड के युवाओं की अपनी कहानी कहने की कोशिश है—अपनी भाषा में, अपनी जमीन से और अपनी भावनाओं के साथ।

कार्यक्रम का समापन फिल्म की पूरी टीम और उपस्थित फिल्म जगत के लोगों के साथ आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाओं और नए सफर की शुरुआत के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed