Big breaking:उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, 2 अगस्त से निकलेगी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा



उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, 2 अगस्त से निकलेगी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ निकालने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित होने वाली यह यात्रा 2 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता करण माहरा, यशपाल आर्य और भुवन कापड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम
2 अगस्त (रविवार) – जनपद पौड़ी
11:00 बजे – विकासनगर विधानसभा क्षेत्र
नेतृत्व: यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, करण माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी।
3:00 बजे – सहसपुर विधानसभा क्षेत्र
उपरोक्त वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में परिवर्तन संकल्प यात्रा।
3 अगस्त (सोमवार) – देहरादून महानगर
11:00 बजे – कैंट विधानसभा क्षेत्र
नेतृत्व: प्रीतम सिंह, करण माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत।
3:00 बजे – मसूरी विधानसभा क्षेत्र
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से परिवर्तन संकल्प यात्रा।
4 अगस्त (मंगलवार) – देहरादून
11:00 बजे – राजपुर विधानसभा क्षेत्र
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में यात्रा।
3:00 बजे – धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजन।
5 अगस्त (बुधवार) – देहरादून
11:00 बजे – रायपुर विधानसभा क्षेत्र
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी।
3:00 बजे – डोईवाला विधानसभा क्षेत्र
जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून एवं महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में यात्रा का समापन।
प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला एवं महानगर इकाइयों, प्रकोष्ठों और मोर्चा संगठनों को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसंवाद और स्थानीय मुद्दों पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी की नीतियों और संकल्पों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान साबित होगा।
