July 17, 2026

हरेला पर प्रेमनगर में हरियाली का महाअभियान, कुंदन परिहार व जोगेंद्र पुंडीर ने किया वृक्षारोपण

0
IMG-20260717-WA0009

हरेला पर प्रेमनगर में हरियाली का महाअभियान, कुंदन परिहार व जोगेंद्र पुंडीर ने किया वृक्षारोपण

‘वृक्ष लगाओ, धरा बचाओ’ का दिया संदेश, सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

देहरादून:उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 21 कैंट विधानसभा के प्रेमनगर स्थित होटल वी1 प्राइड परिसर में गुरुवार को भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देना रहा। हरेला पर्व को प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की समृद्ध लोक परंपरा का प्रतीक बताते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार रहे। उनके साथ भाजपा नेता एवं कार्यक्रम आयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।
जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संस्कृति और जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने “वृक्ष लगाओ, धरा बचाओ” का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
मुख्य अतिथि कुंदन परिहार ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाती हैं। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सह-संयोजक विनोद पंवार, सूरज भाटिया, विकास शर्मा, राहुल जुयाल, प्रदीप वर्मा, सुप्रिया डोभाल, पूजा दत्ता, अनिता मल्होत्रा, कपिल, निखिल, अजय सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ये भी पढ़ें:  विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed