August 26, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू

0
IMG-20260507-WA0016

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू

 विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर

देहरादून। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जोड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

ये भी पढ़ें:  बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर से प्रबन्ध निदेशक डाॅ संदीप जैन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री की वर्तमान परिस्थितियों, आधुनिक तकनीकों और कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोफेशनल एक्सपोजर तथा रोजगार संबंधी अनुभव प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: शहीदों की गांवों में लगेंगी मूर्तियां, उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन का रास्ता साफ

समझौते के अंतर्गत अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जॉब अवसरों से भी जोड़ने का कार्य करेगी। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चयनित विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे, जबकि कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, प्रोफेशनल मार्गदर्शन और स्टाइपेंड/वेतन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे “शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाली सकारात्मक और दूरदर्शी पहल” बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नया मंच मिलेगा और वे पढ़ाई के दौरान ही कॉरपोरेट वातावरण को समझ सकेंगे। इस अवसर पर प्रो. डाॅ अरुण कुमार, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ शीतल त्यागी , डाॅ योगेन्द्र सिंह तोमर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के सीनियर जनरल मैनेजर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed