देहरादून को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में जुटा MDDA
Screenshot




देहरादून को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में जुटा MDDA


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि शहर को पर्यावरण अनुकूल और सुंदर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
इसके तहत शहर के डिवाइडरों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण, गमलों की व्यवस्था और उनके रखरखाव के लिए खाद, मिट्टी एवं पानी की आपूर्ति हेतु विशेष उपकरण खरीदे जाएंगे। इनमें एक ट्रैक्टर और हाइड्रोलिक ट्रॉली खरीदने का फैसला भी लिया गया है।
ये कदम शहर की सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होंगे। MDDA जल्द ही इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने की तैयारी में है।
