भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लगातार दूसरे दलों के लोगों को भाजपा से जोड़ रहे हैं, लेकिन अपने ही पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं , अजेन्द्र अजय सोशल मीडिया पर लगातार बम फोड़ रहे हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लगातार दूसरे दलों के लोगों को भाजपा से जोड़ रहे हैं, लेकिन अपने ही पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं , अजेन्द्र अजय सोशल मीडिया पर लगातार बम फोड़ रहे हैं


देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति के लिए मार्च का महिना शुभ नहीं माना जाता है मार्च के महिने उत्तराखंड में उथल पुथल होती रहती है आप इतिहास उठाकर देख सकते हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भले लाख दावा करें भाजपा में सब कुछ ठीक चल रहा है लेकिन जिस तरह से पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपूर विधायक अरविंद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशन सिह चुफाल,समेत कई नेताओं ने समय समय पर अपनी सरकार को घेरा है वहीं इसी कड़ी में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के नेता अजेंद्र अजय इन दिनों अपनी ही पार्टी से कुछ खफा नजर आ रहे हैं अजय अपने बयानों और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन को समय-समय पर असहज करते रहते हैं हाल ही के दिनों में उन्होंने भाजपा की वर्तमान स्थिति का बखान करते हुए एक पोस्ट लिखी और उसमें उन्होंने क्षुब्ध होकर कहा कि भाजपा का संगठन अपना स्वरूप दिनों दिन बदलते जा रहा है जो विचारधारा पार्टी की पहले थी वह भी परिवर्तित होती नजर आ रही है ऐसे में मन होता है की राजनीति से संन्यास ही लिया जाए हालांकि अजेंद्र अजय ने इस पोस्ट में अपने संन्यास की बात तो जरूर कही लेकिन भाजपा की नीतियों पर भी उन्होंने कई सवालिया निशान इशारे इशारों में कर दिए उनका यह मानना है कि भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं कि अब कोई जगह नहीं रही और उन्हें दरकिनार किया जा रहा है अजय की इस पोस्ट पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी संज्ञान लेने की बात कही है और उन्होंने स्पष्ट किया जो भी इस तरह की विचारधारा को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रदेश की जनता के सामने रखेगा उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कोई भी हो ,,, जिस भी व्यक्ति की ऐसी विचारधारा होगी वह भाजपा का कार्यकर्ता हो ही नहीं सकता ऐसे में अब यह कयाश लगने लगे हैं कि भाजपा संगठन अब अजेंद्र अजय पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद ही कुछ घंटों में अजेन्द्र अजय का एक और पोस्ट सामने आई है जिसमें वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र के बयान से खफा नजर आ रहे हैं पोस्ट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि आखिरकार आप अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों करेंगे. वहीं इस पोस्ट के बाद अब कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है और विपक्ष का कहना है कि भाजपा संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ना ही संगठन अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सुन रहा है।
देखें अजेंद्र अजय की ताजी पोस्ट
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी आज पूर्वाह्न मेरे मोबाइल पर आपकी दो मिस कॉल आई थी। उसके पश्चात मैंने आपको कॉल किया। फोन पर लगभग 3 मिनट की वार्ता के दौरान मैंने आपसे अपना विषय रखने का प्रयास किया।
मगर दुर्भाग्य की बात है कि सोशल मीडिया व मीडिया में आपका जो बयान आया है वो अत्यधिक आपत्तिजनक है। मैंने कहां पर कहा है कि मैं दुखी हूं, परेशान हूं?
दूसरी बात, अनुशासनात्मक कार्रवाई किस बात के लिए करेंगे आप? जब मैं स्वयं कह चुका हूं कि ऐसी परिस्थितियों में संन्यास ही उचित विकल्प है ।
