April 26, 2026

कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड़ पर समाजसेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने आयोजित किया होली मिलन का भव्य रंग भरा सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
IMG-20260303-WA0146

 

देहरादून :रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर होली मिलन एवं सांस्कृतिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में काँवली, देहरादून में अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष  जोगेंद्र सिंह पुंडीर  द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, युवाओं एवं श्रद्धालुजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए होली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

ये भी पढ़ें:  एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी,

कार्यक्रम के संयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  Uttarakhand Board Exam Results: हाईस्कूल में अक्षत, इंटर में गीतिका और सुशीला बने टॉपर, लड़कियों का दबदबा कायम

उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी लोग ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

यह कार्यक्रम क्रीड़ा भारती देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन श्री अग्रसेन चैरिटेबल अस्पताल श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर समिति जेपी फाउंडेशन एवं आप और हम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  हीट वेव का कहर: इस जिले में 27 अप्रैल को स्कूल बंद, डीएम ने आदेश किया जारी

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है, ताकि सभी लोग मिलकर इस पावन पर्व को प्रेम, आनंद और उत्साह के साथ मना सकें तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed