June 6, 2026

ऋषिकेश– शुक्रवार 6 फरवरी से प्रदर्शित होगी उत्तराखंडी फीचर फ़िल्म ‘माँ सुरकण्डा

0
IMG-20260202-WA0144

 

ऋषिकेश– शुक्रवार 6 फरवरी से प्रदर्शित होगी उत्तराखंडी फीचर फ़िल्म ‘माँ सुरकण्डा

 

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रॉड स्तिथ ऋषिकेश कार्यालय में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी एवं फ़िल्म से जुड़ी स्टार कास्ट ने संयुक्त रूप से फ़िल्म के पोस्टर का लोकार्पण किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंडी सिनेमा को एक नई ऊँचाई देते हुए पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित आस्था और संस्कृति से ओतप्रोत उत्तराखंडी फीचर फ़िल्म ‘माँ सुरकण्डा’ शुक्रवार 6 फरवरी 2026 से रोजना सुबह एक शो में सुबह 11:15 बजे से ऋषिकेश रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही है।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण

यह फ़िल्म उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और देवी माँ सुरकण्डा की धार्मिक महिमा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। ‘माँ सुरकण्डा’ केवल एक चलचित्र फ़िल्म नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और संस्कारों की वह पावन यात्रा है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती है।
फ़िल्म के माध्यम से दर्शकों को माँ सुरकण्डा की धार्मिक चेतना, लोकपरंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत अनुभव मिलेगा। निर्माता मंडल का विश्वास है कि यह फ़िल्म न केवल उत्तराखंडी समाज बल्कि समस्त दर्शकों के हृदय में विशेष स्थान बनाएगी।

फ़िल्म निर्माण टीम:-

निर्माता : प्रेम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद भट्ट
(पी आर फ़िल्म प्रोडक्शन)
निर्देशक : अशोक चौहान आशु
सहनिर्देशक : शांतनु चौहान
मुख्य सहनिर्देशक : मनोज चौहान
क्रिएटिव डायरेक्टर : अरविंद नेगी
नृत्य निर्देशक : अरविंद नेगी, सोहन चौहान
लाइन प्रोड्यूसर : संजय चमोली
डीओपी : राजेन्द्र सिंह
कैमरा मैन : नागेन्द्र प्रसाद
लेखक / गीतकार : पदम् गुसाँईं
संगीत : संजय कुमोला, विनोद चौहान, सुमित गुसाँईं
गायक : नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाँन, ओम बधानी, पदम् गुसाँईं, विरेन्द्र राजपूत,
रवि गुसाँईं, पूनम सती, अंजलि खरे, रेणु बाला, पूनम सकलानी
एडिटिंग : रोमियो राइडर राहुल
बीजीएम : रणसिंहा सीरीज़
प्रोडक्शन हेड : संदीप असवाल
फ़ोटोग्राफी : सोनू वर्मा
मेकअप : विकेश बाबू टीम
पोस्टर डिज़ाइन : आशु राणा
कॉस्ट्यूम :अक्की रावत, निखिल

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

मुख्य कलाकार (Artists) :

सुशीला रावत , राजेश मालगुड़ी , राकेश गौड़,
सावन गैरोला, दीक्षा बड़ोनी , साक्षी काला, डॉ. शशि भूषण नेगी ,
बबली अधिकारी , रिया शर्मा, मनोज चौहान,बिनिता रावत नेगी , पूनम सकलानी,आयुषी जुयाल
संजय चौहान, जगमोहन रावत ,पूनम सती , पूनम रावत , तनिरिका काला,आनंद सिलसवाल, आनंद राणा, राज कापसूड़ी ,अंकुश राजपूत, शिवानी राणा , बबली ममगाईं ,
उदय ममगाई “राठी”, गणेश पांडे , संदीप असवाल सबके चहेते दादू आशु भाई स्पेशल अपीयरेंस में,

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित सिनेमाघरों में पहुँचकर इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का साक्षात्कार करें और माँ सुरकण्डा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed