August 6, 2026

किसान सुखवंत सिंह खुदकुशी मामला: SSP ने एसओ, दरोगा को किया सस्पेंड, पूरी चौकी लाइन हाजिर: देखें आदेश

0
New-Project-2026-01-12T132116.293 (1)

 

किसान सुखवंत सिंह खुदकुशी मामला: SSP ने एसओ, दरोगा को किया सस्पेंड, पूरी चौकी लाइन हाजिर: देखें आदेश 

काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मृतक द्वारा वायरल वीडियो में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने लापरवाही पर थाना आईटीआई के एसओ और उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि पैगा चौकी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया गया है।

ये भी पढ़ें:  डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित

बता दें कि काशीपुपर के किसान सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों में उसने उसके साथ करोड़ों की ठगी होना बताया था। अपनी व्यथा लेकर वह कोतवाली, चौकी जगह जगह भटकता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। मजबूरी में सुखवंत ने अपनी जिंदगी खत्म करने का खौफनाक कदम उठा लिया। आत्महत्या से पूर्व मृतक किसान सुखवंत सिंह द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई लोगों के नाम और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: भाजपा के 32 विधायकों के टिकटों पर लटकी तलवार: सूत्र

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने प्रकरण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता सामने आने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला और दरोगा प्रकाश सिंह बिष्ट को तत्काल सस्पेंड किया है। इसके साथ ही चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात 10 पुलिसकर्मियों को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है. इनमें उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटी, आरक्षी सुरेश चन्द्र, योगेश चौधरी, राजेन्द्र गिरी, दीपक प्रसाद एवं संजय कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *