August 5, 2026

गाड़ी रुकवाई, फरियाद सुनी और मौके पर दिए आदेश. धामी ने फिर जीता जनता का दिल

0
IMG-20260618-WA0160

गाड़ी रुकवाई, फरियाद सुनी और मौके पर दिए आदेश… धामी ने फिर जीता जनता का दिल

सीएम आवास रवाना होने से पहले बुजुर्ग महिला की गुहार पर दिखी संवेदनशीलता, प्रमुख सचिव को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एक बार फिर जनसेवा और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री सचिवालय में कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद जब वह अपने आवास के लिए रवाना होने वाले थे, तभी एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर वहां पहुंच गई।
मुख्यमंत्री जैसे ही वाहन में बैठे, वरिष्ठ पत्रकार एसपी अरोड़ा ने महिला को मुख्यमंत्री से मिलवाया। महिला ने अपनी पीड़ा और समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी। फरियाद सुनते ही मुख्यमंत्री धामी वाहन की सीट से खड़े हो गए और स्वयं महिला का प्रार्थना पत्र लेकर उसकी बात गंभीरता से सुनी।
मुख्यमंत्री ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही प्रमुख सचिव डॉ. ए.के. सुधांशु को आवश्यक निर्देश देते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेने और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री के इस मानवीय व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोग भी प्रभावित हुए। व्यस्त कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा एक आम नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रदेश की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले मुख्यमंत्री धामी का यह कदम एक बार फिर यह संदेश देता है कि सरकार का दरवाजा आम लोगों के लिए हमेशा खुला है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन पूरी तरह संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए में आयोजित हुआ 'समाधान दिवस', आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed