August 7, 2026

चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा धरना सीएम धामी से वीडियो वार्ता के बाद स्थगित –

0
IMG-20251130-WA0006.jpg

चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चल रहा धरना सीएम धामी से वीडियो वार्ता के बाद स्थगित

electronics

 

चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर हुई विस्तृत वार्ता के बाद 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

ये भी पढ़ें:  दिल्ली की कोर ग्रुप बैठक में भाजपा के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रक्रियाएँ तेज़ी से आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

मुख्यमंत्री द्वारा यह भरोसा दिया गया है कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी ,इन पूर्व मुख्यमंत्री को भी मिली जिम्मेदारी

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कहा गया कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता हैl आंदोलनकारी द्वारा उनका धन्यवाद भी किया गयाl
वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार एवं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  क्या रमेश पोखरियाल 'निशंक' बनने जा रहे हैं उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष? राजनीति के गलियारों में सुगबुगाहट तेज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed