September 7, 2026

राम झूला पुल अनुरक्षण कार्य हेतु 11 करोड़ की स्वीकृति के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया सीएम का आभार – Sainyadham Express

0
IMG-20250801-WA0004.jpg

राम झूला पुल अनुरक्षण कार्य हेतु 11 करोड़ की स्वीकृति के लिए मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया सीएम का आभार

रामझूला पुल अनुरक्षण कार्य हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार

 

नरेंद्रनगर विधानसभा अंतर्गत रामझूला पुल के अनुरक्षण कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

electronics

 

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि रामझूला पुल का यह अनुरक्षण कार्य न केवल स्थानीय जनता के लिए यातायात सुगमता सुनिश्चित करेगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा व्यापारी समुदाय को भी व्यापक लाभ प्रदान करेगा।

 

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्य से धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed