नमिता बिष्ट
देहरादून। कहते हैं जब जज्बा, मजबूत इरादे और हौसले बुलंद हों तो, कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है। फिर चाहे उम्र 16 हो या 73। जी हां, ऐसा ही हौसला है 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी का। जिन्होंने उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बढ़ती उम्र भी उनके इस हौसले को डिगा नहीं सकी।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/11/jogendra-pundir-ad-.jpg)
![electronics](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/06/electronics.png)
क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर दी बधाई
इतनी उम्र में भी बडोनी के जज्बे और उनकी इस जीत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है, साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने जज्बे को बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241204-WA0008.jpg)
सेना से सेवानिवृत्त हैं रामकृष्ण बडोनी
73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी है। वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर एथलीट रामकृष्ण बडोनी का कहना है कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से अपनी दिनचर्या पहले की भांति नियमित रखे हुए हैं और आगे भी दिनचर्या को नियमित बनाए रखने का प्रयास है।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/News-Portal-Design-scaled.jpg)
नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
रविवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक जीतने के बाद अब रामकृष्ण बडोनी आगामी फरवरी में नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इससे पहले भी रामकृष्ण बडोनी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में पदक जीत चुके हैं।