देहरादून: राजधानी देहरादून के हर्रावाला में हिंदू मंदिर में असामाजिक तत्व द्वारा तोड़फोड़ और अभद्रता किए जाने से लोगों में आक्रोश है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/11/jogendra-pundir-ad-.jpg)
![electronics](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/06/electronics.png)
जानकारी के मुताबिक देर रात करीब ,सवा एक बजे एक असमाजिक तत्व हर्रावाला के काली मंदिर के सामने आता है और पहले मंदिर के गेट पर पेशाब करता है। इसके बाद उस पत्थर को मंदिर की तरफ उछालता है। थोड़ी देर बाद वह विधर्मी ईंट उठाकर मंदिर की तरफ फेंकता है जिससे मंदिर की चौखट पर लगा शीशा टूट जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241204-WA0008.jpg)
घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल और अन्य पुलिस आधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पत्थर मारे की वजह से मंदिर के शीशे भी टूटे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/News-Portal-Design-scaled.jpg)