मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।वहीं वही सचिवालय संघ ने भी बिटिया के आकस्मिक निधन पर शोक दुःख जताया हैं अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा की भगवान शोक संतप्त परिवार क़ो ये दुःख सहने की शक्ति दें सचिवालय के हमारे प्रिय साथी श्री भूपेंद्र सिंह बसेड़ा जी, वरिष्ठ निजी सचिव की सुपुत्री के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, भगवान शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा मृत शरीर को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें 🕉 शांति

