कुलदीप बिष्ट पौड़ी
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/11/jogendra-pundir-ad-.jpg)
![electronics](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/06/electronics.png)
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210908-WA0123.jpg)
पौड़ी-जनपद पौड़ी के विकास खंड पाबौ के बुरांशी गांव निवासी सैनिक मनदीप सिंह नेगी देर रात वीरगति को प्राप्त हो गए। मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में 2017 में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में अपनी ड्यूटी दे रहे थे। सूत्रों की माने तो मनदीप सिंह नेगी रात 1:30 बजे ड्यूटी के दौरान मृत पाए गए और उनके शरीर में गोली पाई जाने की सूचना है मगर ये गोली कब और कैसे लगी। इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है मनदीप के गांव की मित्र ने बताया की मनदीप तीन भाई और एक बहन है जिन में मनदीप सबसे छोटे थे उनके भाई बहनों की शादी हो चुकी है व मनदीप के पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था मंदीप के शहीद हो जाने की सूचना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शहीद मंदिर सिंह नेगी को को श्रद्धांजलि अर्पित की डॉक्टर धन सिंह रावत ने लिखा पाबौ ब्लॉक बुरांसी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है। यह सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।।
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241204-WA0008.jpg)
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=4517574098308110&id=675268652538693&sfnsn=wiwspmo
![](https://www.raibarpahadka.com/wp-content/uploads/2024/12/News-Portal-Design-scaled.jpg)