समाज सेवा: दून में कड़ाके की सर्दी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर ने दिखाई हमदर्दी, गरीबों को वितरित किए 400 कंबल

नीलम कैन्तुरा, रैबार पहाड़ का

electronics


देहरादून:उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और गरीब लोगों का जीना दूर्रभर हो गया है ऐसे में गरीब लोगों की मदद के लिए कई समाजसेवी सामाजिक संगठन जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े कंबल वितरित कर उनको राहत देने का कार्य कर रहे है,इसी कड़ी में हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर ने आज कमलेश्वर महादेव मंदिर जी एम एस रोड़ में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को 400 कंबलों का वितरण किया, जोगेन्द्र सिंह पुंडीर की इस समाजसेवा के भाव को देखते हुए भाजपा नेता आदित्य कोठारी ने कहा की इस कड़ाके की सर्दी में अमीर लोग हीटर रजाई का इस्तेमाल करते है लेकिन गरीब लोगों के पास गर्म कंबल तक नही होता है ,ऐसे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है ,जो कार्य वर्षों से जोगेन्द्र पुंडीर करते आ रहे हैं ,वहीं पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा की पैसा बहुत लोगों के पास है लेकिन समाज के लिए कुछ करने का जज्बा और गरीबों का दर्द जोगेन्द्र सिंह पुंडीर जैसे लोग समझते हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी,पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, विकास शर्मा , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, अजय चौहान, कमलेश इसे, रीमा देवी, के. रामबाबू सुनील घिल्डियाल, अश्वनी गुप्ता (पप्पन) मोनू राठौड़ छाया देवी सोनिया वर्मा, काजल सुद, वीरेन्द्र जोशी, शीला देवी, गम्भीर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,


ये भी पढ़ें:  होली मिलन में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ वापस जाओ के लगे नारे: देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *