दुखद खबर:नही रहे प्रसिद्ध गीतकार, गायक,रंगकर्मी नवीन सेमवाल

देहरादून:- बामणी जैसे सुपरहिट गढ़वाली गाने में अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गायक, रंगकर्मी नवीन सेमवाल का मंगलवार सुबह असमय ही निधन हो गया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी नवीन सेमवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे मंगलवार को मात्र 44 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। नवीन सेमवाल गायक होने के साथ ही प्रसिद्ध रंगकर्मी भी रहें हैं। उन्होंने थिएटर के माध्यम से उत्तराखंड के साथ ही मुंबई, दिल्ली समेत कई स्थानों पर अपने कार्यक्रम दिए। उनके निधन पर पूरे प्रदेश एवं संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीँ संगीत जगत से प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, पद्प्रीपद्मश्री वाण, प्रसिद्ध अभिनेता बलदेव राणा, वीरेंद्र राजपूत, गीता उनियाल ,अशोक चौहान, समाजसेवी उद्योगपति बचन सिंह रावत , संस्कृति कर्मी पदम गुसांई, देबू रावत, विजय पंत, लोक गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, मीना राणा, रेखा धस्माना उनियाल, बीना बोरा पूनम सती, अनीशा रांगड, ममता पंवार, हेमा नेगी करासी, सौरभ मैठाणी, संजय भंडारी एवं तमाम गायक एवं गायिका ने उनके आसमयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया एवं नवीन सेमवाल को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

electronics
ये भी पढ़ें:  विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित प्रथम विश्व युद्ध के नायक गब्बर सिंह नेगी: आज 110वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मूर्तियाँ इंग्लैंड, फ्रांस, भारत में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *