Big breaking -उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांग्रेस विधायक राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून- उत्तराखंड में कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लग गया है , पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल हो गए है ,
आपको बता दे की उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद वह भाजपा से जुड़े। और 2007 में सहसपुर (आरक्षित) सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया। वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह हार गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद जीते थे और राजकुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस में फिर से वापसी की थी। उन्हें पुरोला से टिकट मिला था। इन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वही आज 2022 चुनाव से पहले एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए ।बताया जा रहा है राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावाें की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं ।

electronics
ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड को रेल बजट में ₹4,641 करोड़ का हुआ आवंटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *