पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली- रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महा मंत्री और प्रदेश चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य लक्ष्मी राणा ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के साथ नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और उत्तराखण्ड की राजनीति को लेकर चर्चा की।वहीं उनहोंने मार्ग दर्शन करने हेतु नेटा डिसूजा का आभार ब्यक्त किया…साथ ही महिलाओं को ससख्त करने की बात कहीं और 2022 के चुनाव में उत्तराखण्ड में महिलाओं को ज्यादा भागीदारी दी जाय.. साथ ही उनहोंने प्रदेश की महिलाओं के उथान की बात कही है। वहीं आपको बता दें कि लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। और उनहोंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए रुद्रप्रयाग जिले में महिलाओं के उथान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। साथ ही लक्ष्मी राणा ने बताया कि उत्तराखण्ड के 2022 के चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है। 

electronics
ये भी पढ़ें:  38वें राष्ट्रीय खेल: हरिद्वार में हॉकी मुकाबलों की जोरदार शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *