Holiday List 2023 : छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखिए इस साल कितनी मिलेंगी आपको छुट्टियां

उत्‍तराखंड शासन ने साल 2023 के छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सरकार ने कैलेंडर में ईगास-बग्वाल को भी शामिल किया है।

electronics

सरकार ने कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। यद्यपि, सचिवालय व विधानसभा समेत ऐसे कार्यालय, जहां पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे। इस साल तीन अवकाश शनिवार और तीन रविवार को पड़ रहे हैं।

ईगास-बग्वाल को सार्वजनिक अवकाश

प्रदेश सरकार ने साल 2023 के सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर घोषित कर दिया है। सरकार ने कार्मिकों की मांग के अनुरूप ईगास-बग्वाल को सार्वजनिक अवकाश रखा है। 2023 में ये पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Big breaking: इस वार्ड में दोबारा उठी चुनाव करने की मांग, चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सार्वजनिक अवकाश के लिए जारी सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। स्थानीय अवकाशों पर सचिवालय और विधानसभा खुले रहेंगे।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

महाशिवरात्रि – 18 फरवरी

होलिका दहन- 07 मार्च

होली – 08 मार्च

रामनवमी- 30 मार्च

महावीर जन्मदिवस – 04 अप्रैल

गुड फ्राइडे – 07 अप्रैल

डा भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस – 14 अप्रैल

ईद-उल-फितर – 22 अप्रैल

बुद्ध पूर्णिमा – 05 मई

ईद उल अजहा- 29 जून

हरेला – 16 जुलाई

मोहर्रम – 29 जुलाई

ये भी पढ़ें:  अजब गजब:दुल्हा करता रहा मंड़प में जयमाला का इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग फरार

स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

रक्षा बंधन- 31 अगस्त

जन्माष्टमी- 07 सितंबर

ईद-उल-मिलाद- 28 सितंबर

महात्मा गांधी जन्मदिवस – दो अक्टूबर

दशहरा – 24 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस – 28 अक्टूबर

दीपावली- 12 नवंबर

गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर

ईगास-बग्वाल – 23 नवंबर

गुरु नानक जन्मदिवस – 27 नवंबर

क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस-05 जनवरी

चेटीचंद – 22 मार्च

विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर

गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस- 24 नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *