घनसाली के घुत्तू में भारी बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन से कई मवेशी मलबे में दबे, बचाव राहत कार्य जारी।

घनसाली के घुत्तू में भारी बारिश ने बरपाया कहर, भूस्खलन से कई मवेशी मलबे में दबे, बचाव राहत कार्य जारी।

electronics

 

टिहरी/घनसाली:- जिले में बारिश फिर आफत बनकर टूटी है। टिहरी में भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी आई है। कई जगह बादल फटने से भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह-जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया है।

 

ये भी पढ़ें:  कोटद्वार की बेटी राष्ट्रीय खेलों की पदक विजेता शिवानी देवरानी फिर हुई सम्मानित।

बता दें कि टिहरी में एक बार फिर भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कई गांवों में भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। साथ ही लोगों की कृषि भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।