Uttarakhand Forest Fire: तपिश बढ़ते ही फिर सुलगे जंगल, 24 घंटे में 13 घटनाएं आईं सामने

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग फिर विकराल हो गई है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर 13 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 16 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। इस दौरान अल्मोड़ा वन प्रभाग की सोमेश्वर रेंज में आग से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। इसके साथ ही इस बार जंगल की आग से छह मौत हो चुकी हैं और चार व्यक्ति घायल हुए हैं।

electronics

 

अब तक 1,467 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा

फायर सीजन में कुल 1,086 घटनाओं में 1,467 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। मौसम शुष्क और भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के जंगलों की आग तेजी से भड़कने लगी है। बीते दो दिन में 20 घटनाओं में 24 हेक्टयर वन क्षेत्र जल चुका है। शुक्रवार को मसूरी वन प्रभाग में पांच घटनाएं, लैंसडौन वन प्रभाग में तीन, रामनगर वन प्रभाग में एक और कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं।

 

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान

शरारती तत्व भी लगातार बढ़ा रहे मुश्किलें

शुष्क मौसम के साथ ही शरारती तत्व भी लगातार वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे थे। अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 422 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर भी आग की घटना की सूचना दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आर्धनारीश्वर इसलिए कहा गय शिव को आचार्य: ममगांई