उत्तराखंड में दावानल बना ‘दानव’: इस साल अब तक 245 मामले आए सामने

उत्तराखंड में इस बार सर्दी के सीजन से ही जंगल धधक रहे हैं। वहीं बारिश न पड़ने से जंगल की आग ज्यादा भड़क रही है। आपको बता दें कि पिछले साल 2023 में 12 अप्रैल तक वनाग्नि की 156 घटनाएं हुई थीं, जिससे 214 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, जबकि इस साल अब तक 245 घटनाओं में 256 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।

electronics

इस कारण बढ़ रही हैं वनाग्रनि

वन विभाग के अधिकारी इस बार जंगलों के ज्यादा सुलगने की वजह तापमान में वृद्धि और आड़ा फुकान (खरपतवार जलाना) को मान रहे हैं। उनका कहना है कि तमाम क्षेत्रों में सिविल क्षेत्र से आरक्षित वन क्षेत्र में आग पहुंच रही है। जंगलों में आग की एक अन्य वजह शहद के लिए जंगलों में जाकर मधुमक्खी का छत्ता काटना है। दरअसल, जंगलों से लगे आसपास के गांवों के लोग जंगलों में जाकर मधुमक्खी का छत्ता काटते हैं। इसके लिए आग जलाकर छत्ते पर धुआं लगाया जाता है। छत्ता काटने के लिए जलाई गई आग जंगल में छोड़ने से जंगल में आग भड़क जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से जंगलों की आग बुझाने के लिए सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में 25 जगह धधके जंगल

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआरयू में किया गया मातृशक्ति की मेहनत संघर्ष और समर्पण को प्रणाम

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जंगल में आग की 25 घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वाल में 16 और कुमाऊं में सात जगह आग की घटनाएं हुईं, जबकि दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। जिससे 25 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वाल मंडल में बदरीनाथ वन प्रभाग क्षेत्र में सबसे अधिक 14 घटनाएं हुई हैं। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व में आग की दो घटनाएं दर्ज की गई है।

प्रदेश में एक नवंबर 2023 से 12 अप्रैल 2024 तक वनाग्नि के मामले

वर्ष                   घटनाएं             प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में

ये भी पढ़ें:  कोटद्वार की बेटी राष्ट्रीय खेलों की पदक विजेता शिवानी देवरानी फिर हुई सम्मानित।

2022             446                 593.19

2023             156                  214.2

2024             245                256.57