कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बड़ा बयान- आप भी सुनिए

देवेंद्र यादव कांग्रेस प्रभारी उत्तराखंड


अल्मोड़— कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में पार्टी के अंदर गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। न्याय पंचायत स्तर पर रात्रि प्रवास और अन्य कार्यक्रम जारी हैं। कहीं से भी मतभेद की बात सामने नहीं आई है। छोटे-छोटे मतभेदों को पार्टी के भीतर दूर किया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि 2022 के लिए कांग्रेस एकजुट है और लोगों की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 4 साल से सत्ता में आसीन बीजेपी सरकार को 2022 में जनता उखाड़ फेकेगी और एक बार फिर परिवर्तन होगा और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कांग्रेस चली गांव की ओर अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और विधायक करन माहरा ने शुक्रवार की रात ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती गैरड़ गांव में रात्रि प्रवास किया। जहां पार्टी के दलित कार्यकर्ता ललित मोहन आर्या के आवास पर रात्रि सहभोज करने के बाद दोनों नेताओं ने वहीं रात्रि विश्राम भी किया। दोनों नेताओं ने रात्रि में ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। सुबह गैरड़ गांव में प्रभात फेरी भी निकाली गई। बाद में गांधी कुटीर में भजन कीर्तन किए गए। वही, प्रदेश प्रभारी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

electronics

ये भी पढ़ें:  Big breaking: 5 फरवरी को गुर्जर महापंचायत का दिल्ली चुनाव में भाजपा के खिलाफत का ऐलान, भाजपा परेशान: देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *