कांग्रेस की दीदी भूलियोंन घर घर जैक तैं मांगीन श्रीनगर मा गणेश भेजी तैं वोट

रैबार पहाड़ का

electronics

श्रीनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के अलकनंदा विहार सहित विभिन्न मौहल्लों में घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अलकनंदा विहार में मतदाताओं से घर घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवा कर कांग्रेस पार्टी की रीति व नीतियों से प्रभावित कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से कहा है कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महिलाओं पर अत्याचार सहित सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के साथ ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बन्द कर पहाड़ के बेरोजगारों व सरकारी कर्मचारियों सहित आम जनमानस के साथ धोखा करने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अंकिता भण्डारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों पर भारी भरकम जीएसटी लागू कर लोगों का जीना हराम कर दिया है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी,सुरेंद्र सिंह चौहान,पूर्व सभासद संजय भाई फौजी,पूर्व सभासद विनोद मैठाणी, मोहन चंद्र बर्तवाल, हिना खान,रघू लाल,मोहन चंद्र गायत्री आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के 23 हजार लोगों ने दी टीबी को मात: डॉ. धन सिंह रावत*