सराहनीय पहल:अपने खर्चे पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मेधावी छात्रों को करा रहे हैं भारत दर्शन, सीएम ने तारीफ

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजा जा रहा है। आज भारत भ्रमण पर निकले 60 छात्रों को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी छात्र आईआईटी कानपुर, अयोध्या समेत कई जगहों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान ये छात्र एक सप्ताह तक भारत भ्रमण करेंगे। आज मुख्यमंत्री आवास में देवप्रयाग विधायक और छात्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उत्तराखंड विधानसभा पहुंचकर छात्रों ने कार्यवाही को भी बारीकी से समझा। भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने कहा छात्रों आगे बढ़ने का मौका मिले, बच्चे देश की विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके उन्हें जानकारी हासिल कर सकें, इसके लिए ये पहल शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने की घोषणा की। इसके लिए कार्ययोजना बनानेकी बात भी सीएम धामी ने कही।
बता दें कि कल ये सभी छात्र लखनऊ पहुंचेंगे। जहां ससभी बच्चे यूपी विधानसभा में भ्रमण करेंगे। साथ ही आईआईटी कानपुर का भी छात्र भ्रमण करेंगे। अयोध्या में बन रही भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य भी छात्रों को मिलेगा।
उधर, भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम कर रहे बच्चों ने विधायक विनोद कंडारी का विशेष आभार जताया। इस दौरान विनोद कंडारी ने कहा उनके लिए यह बेहद खुशी का पल है कि वह अपने निजी खर्चे से विधानसभा के स्कूलों में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिवर्तन होंगे। उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा के 12वीं के बच्चों के लिए स्वंय के स्तर से कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप कराए जाने की बात भी कही।

electronics
ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल में हो रहा था खेल फिक्सिंग मामला, इतने में बेचा जा रहा था गोल्ड मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *