रैबार पहाड़ का –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह अचानक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की आवास पहुच गए,, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 1 घंटा बातचीत चली,,, दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई,, आपको यह भी बता दें कि हालही में चर्चा थी कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कुछ विषयो को लेकर नाराज चल रहे हैं ,,इसके साथ ही कई बार यह अटकलें भी लगाई गई कि यशपाल आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं ,


,इन्हीं चर्चाओं के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के यमुना कॉलोनी आवास पहुच गए, सीएम ने यशपाल आर्य के सरकारी आवास पर ब्रेकफास्ट किया और दोनों नेताओं के बीच की 1 घंटे बातचीत हुई,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यशपाल आर्य के नाराजगी की बातों से इनकार किया उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और कई बार के विधायक भी रहे,, इसलिए वह किसी भी तरह से नाराज नहीं है। वहीं यशपाल आर्य ने भी इस बात से साफ इनकार किया कि वह किसी बात को लेकर सरकार या पार्टी से नाराज है।
