बडी खबर: आज सीएम धामी के दिल्ली दौड़ से खिले भाजपाइयों के चेहरे: पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बंटवारे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने राजनीतिक गुरु और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत कई बड़े दिग्गजों से मुलाकात कर लौटे हैं। सूत्रों की माने तो नीति आयोग के साथ इन मुलाकातों में दायित्व बंटवारे और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी मंथन किया गया था। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी आज शाम फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा इस महीने का तीसरा दौरा है। हालांकि, यह दौरा कई मायने में काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दायित्वों पर चर्चा होगी और सरकार 15 अगस्त से पूर्व दायित्वों की घोषणा कर सकती है।

electronics
ये भी पढ़ें:  देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा 4 लोगों की गई जान दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *