BIG BREAKING: धामी का एक्शन जारी, कर दी एक भ्रष्टाचारी की गिरफ्तारी

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। यूकेएसएससी परीक्षा धांधली से लेकर विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में कार्रवाई के बाद अब धामी सरकार ने एक और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने और दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को गिरफ्तार किया।
बता दें कि PCS अधिकारी और एआरटीओ आनंद जायसवाल पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। ऋषिकेश में तैनाती के दौरान एआरटीओ आनंद जायसवाल ने भ्रष्टाचार किया था। PCS अधिकारी आनंद जायसवाल पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलना और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप के चलते विजिलेंस ने 20,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गौर हो कि एआरटीओ आनंद जायसवाल वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे।

electronics
ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने किया शीतकालीन यात्रा पर आधारित भूपेंद्र सिंह बसेड़ा के गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *