Big breaking:आप के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आप नेता बिष्ट ने थामा सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन


धनोल्टी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे अमेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जोत सिंह गुणसोला ने कांग्रेस मुख्यालय में बिष्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अमेंद्र बिष्ट धनोल्टी विधानसभा के नैनबाग क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत के सदस्य हैं। 2017 के चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बिष्ट युवा नेता हैं पार्टी को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि बिष्ट की घर वापसी पार्टी के लिए सुखद है। उनके आने से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी को सहायता मिलेगी।
बिष्ट के साथ कई पंचायत प्रतिनिधियों और आप कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

electronics
ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबरों ने ज्वाइन किया ऑनलाइन एफडीपी कोर्स