आखिर देवभूमि में ये क्या हो रहा है? देहरादून में दो अनाथ नाबालिग बहनों से सहारनपुर के दो मोटर मैकेनिकों ने किया दुष्कर्म

 

आखिर देवभूमि में ये क्या हो रहा है: देहरादून में दो अनाथ नाबालिग बहनों से सहारनपुर के दो मोटर मैकेनिकों ने किया दुष्कर्म

electronics

 

देहरादून में चमोली की रहने वाली दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला अति संवेदनशील और गंभीर है। सहारनपुर के रहने वाले मोटर मैकेनिक साहिल और एहतमास इतने जाहिल निकले कि सहस्रधारा के होटल में ले जाकर इन दोनो ने नाबलिको से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो

सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व

ये भी पढ़ें:  जिला अस्पतालों में मिलेगा कैंसर का इलाजः डॉ: धन सिंह रावत

मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और

बड़ी की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि छोटी बहन से कुछ दिन

पहले 21 वर्षीय अहतसाम, आजादनगर कॉलोनी, निकट

सहस्त्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने

उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल

निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, सहारनपुर का परिचय

कराया। आरोप है कि रविवार शाम दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों

से दुष्कर्म किया।