नमिता बिष्ट


हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में देवभूमि उत्तराखंड के 1500 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। जी हां, हिमाचल प्रदेश शासन की मांग पर उत्तराखंड शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। ये सभी होमगार्ड 8 नवंबर को हिमाचल के लिए रवाना होंगे।

हिमाचल में 12 नवंबर को होगी वोटिंग
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से पत्राचार कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की मांग की गई थी। जिस पर उत्तराखंड शासन ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 1500 होमगार्डों को भेजने की अनुमति प्रदान की है।

8 नवंबर को होंगे रवाना
प्रदेश के 7 जिलों से ये सभी होमगार्ड 8 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए देहरादून और हरिद्वार से रवाना होंगे। इसके लिए सभी होमगार्डों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई है। डिप्टी कमांडर जनरल होमगार्ड राजी बलोनी की ओर से सात जिलों के जिला होमगार्ड कमांडेंट को आदेश जारी किए गए हैं।
हर बस में होगी फर्स्ट एड किट
प्रदेश से 1500 होमगार्ड जिन हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में जाएंगे। उनके लिए सभी बसों में फर्स्ट एड किट भी होगी। किट में बुखार, दर्द निवारक, शुगर, ब्लड शुगर, हार्ट, संक्रमण सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं होंगी ताकि रास्ते में किसी कोई तकलीफ हो तो उसे समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इन जिलों से जाएंगे होमगार्ड
देहरादून- 350
उत्तरकाशी- 200
टिहरी- 200
हरिद्वार- 350
पौड़ी- 100
नैनीताल- 150
ऊधमसिंह नगर- 150