रुड़की में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

देवेंद्र यादव उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी

रूड़की-रूडकी से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा कलियर विधानसभा में पहुंची जहाँ पर कलियर से कोंग्रेस के विधायक फुरकान अहमद के द्वारा कोंग्रेस की परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कोंग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा में भारी संख्या में कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के साथ बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

electronics
गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

बता दे कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,काले कृषि कानून और रसोई गैस सिलेंडर, पैट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पुरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। कई विधानसभाओ से होते हुए यह यात्रा कल रूडकी पहुंची थी जहाँ पर कोंग्रेस के नेताओं के द्वरा इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया था। आज यह यात्रा कलियर विधानसभा के मेवड गाँव पहुंची जहाँ खाली मैदान में स्वागत का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में कलियर से कोंग्रेस विधायक फुरकान अहमद के द्वारा इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यह यात्रा आज ही भगवानपुर,चुड़ियाला,झबरेडा और मंगलौर विधानसभा पहुंचेगी। 

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया की इस परिवर्तन यात्रा को निकालने का मकसद है की प्रदेश में राजनितिक परिवर्तन हो,गरीब लोगो के लिए बेहतरी का परिवर्तन हो, बेरोजगार के लिए रोजगार का परिवर्तन हो और किसानो की जिन्दगी में बेहतर परिवर्तन हो यही हमारी मंशा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने किया शीतकालीन यात्रा पर आधारित भूपेंद्र सिंह बसेड़ा के गीत ‘देवभूमि आओ-उत्तराखण्ड आओ’ का पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *