लैंसडौन- कांग्रेस पार्टी ने 31 अक्टूबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर 31 अक्टूबर को पूरे राज्य में सैनिक समारोह आयोजित किया और कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैन्यधाम के पूर्व सैनिकों और वीर नर नारियों को राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया इसी कड़ी में लैंसडौन विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य सैनिक समारोह आयोजित किया गया और सैनिकों को सोल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता और भावी उम्मीदवार रघुवीर सिंह बिष्ट अपने संबोधन में कहां सैनिक नहीं होते तो हम रात को चैन की नींद भी नहीं सो सकते इन्हीं सैनिकों की वजह से हम चैन की नींद सोते हैं । वही बिष्ट ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां हर दूसरे घर से घर से सेना में भर्ती हैं वहीं कांग्रेस सरकार ने सेना को मजबूत करने का काम किया है। वही कार्यक्रम संयोजिका कांग्रेस नेत्री ज्योति रावत ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसने हमेशा सैनिकों के हित में काम किया है और हमेशा सेना को मजबूत बनाया है जबकि भाजपा ने हमेशा सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और छलावा किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी,नगर अध्यक्ष आदरणीय महिपाल रावत ,ब्लॉक महिला अध्यक्ष शशि बिष्ट ,युवा कांग्रेस लैंसडाउन विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी ,भाई विक्रांत खंतवाल, अनिल रावत , जैन सिंह बिष्ट,धनबीर भाई संजय कनौजिया बेबी चौहान प्रधान जलेथा नेगी , प्रधान चमेठा , ध्यानी का कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बिष्ट और कांग्रेस नेत्री ज्योति रावत ने आभार प्रकट किया।

