दुखद खबर: जम्मू कश्मीर में 5 जवान हुए शहीद

कश्मीर के पुंछ जिले में सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया। 5 soldiers martyred as army vehcile caught fire suddenly in poonch

electronics

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुई घटना में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान घायल है। संभावित आतंकियों की तलाृशके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुंछ और राजोरी जिले की सीमा पर भाटादूडियां इलाके में दोपहर को यह हादसा हुआ। सेना का एक ट्रक पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर कुछ सामान लेकर जा रहा था। इसमें जवान भी सवार थे। अचानक आग लगने के बाद जवान बुरी तरह से झुलस गए। इसमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारियों और जवानों ने से झुलसे साथियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

भाटादूडियां इलाके में लगी सैन्य वाहन में आग की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई। आंतकियों की तलाश के लिए सर्ट ऑपरेशन जारी है।”

ये भी पढ़ें:  38th National Games: दूसरे प्रदेशों के लिए दनादन मेडल जीत रहे देवभूमि के खिलाड़ी, स्विमिंग में छाए पहाड़ के तैराक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *