दुखद खबर: जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में 2 की मौत, उत्तराखंड का अनिल घायल

जम्मू _कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां राजौरी जिले में शुक्रवार तड़के एक सैन्य शिविर के बाहर आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां गोलीबारी की घटना में दो नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में हुई है। जिसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया दया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

electronics

 मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है। मौके पर पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। शवों को कब्जें में लेकर जांच की गई। जबकि घायल का उपचार चल रहा है

 मीडिया की माने तो मृतकों की पहचान रजौरी निवासी कमल कुमार पुत्र राधू राम और सुरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। साथ ही घायल की पहचान उत्तराखंड के अनिल कुमार पुत्र बली राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल को सेना ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:  अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के लिए उत्तराखंड पुलिस का अध्ययन दौरा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *