दुखद खबर: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका एक और सांसद का हुआ निधन


लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका, एक और सांसद का हुआ निधन

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। कर्नाटक के चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बीते 4 दिनों से एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। दरअसल, चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार की रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास प्रसाद पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे। बता दें कि बीते दिनों हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का भी निधन हो गया था।
कैसे हुआ निधन?
चामराजनगर सीट से 76 वर्ष की आयु के भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बीते 4 दिनों से बेंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ है। वी श्रीनिवास चामराजनगर से 5 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान किया था।