कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ ने स्थापना दिवस पर की ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा।

 कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ ने स्थापना दिवस पर की ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा।

electronics



जखोली। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ जिला रुद्रप्रयाग के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई,जिसमें बीरेंद्र सिंह वर्त्वाल को अगस्त्यमुनि ब्लाक,रघुवीर सिंह रावत को ऊखीमठ ब्लाक और डॉ हर्षवर्धन नैथानी को जखोली ब्लाक से कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं वयोवृद्ध  बलदेव सिंह विरम्वाण जिला उपाध्यक्ष एवं विनोद थपलियाल को कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।  जिलाध्यक्ष शिवसिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष शिवसिंह रावत ने ब्लाक,न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार कर पार्टी की रीति व नीति को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का भी आह्वान किया है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने प्रदेश सरकार की विफलता को आमजन तक समझाने के साथ ही सरकार के चार साल के कार्यकाल को पूर्ण रूप से विफल बताया है। कार्यक्रम में बलवीर सिंह रौथाण,रघुवीर सिंह रावत,कुलदीप सिंह,भूप सिंह वर्त्वाल,संगीता डोभाल,मीना भट्ट,रतनमणी काला,महेंद्र सिंह जग्गी,अनीता बिष्ट,रेखा भण्डारी,रघुवीर बुटोला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी एक साथ कांग्रेस को वर्ष 2022 में विजयी बनाने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें:  धुरी फाउंडेशन द्वारा निर्मित “बेतालघाट के बेताल” डॉक्यूमेंट्री का विमोचन 13 अप्रैल को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *