दुखद खबर: उत्तराखंड के पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गांववासी का निधन, प्रदेश में पसरा मातम, सीएम धामी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत मंत्रियों ने जताया दुख

कुलदीप सिंह बिष्ट, पौड़ी

electronics

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांव वासी का निधन

देहरादून के कैलाश अस्पताल में ली अंतिम सांस
लंबे समय से बीमार थे गांव वासी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत सतपाल महाराज ने किया दुख व्यक्त

उत्तराखंड से बड़ी खबर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांव वासी का आज कैलाश अस्पताल में निधन हो गया वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे 1 वर्ष से भी अधिक समय से वह अस्पताल में भर्ती थे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री और तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

स्वास्थ्य मंत्री और श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत को उनके निधन पर गहरा आघात पहुंचा स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत “गांववासी” जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार पाकर मन बेहद दुखी है। पिछले काफी समय से अपना उपचार करा रहे मोहन सिंह रावत जी से कई बार अस्पताल में भेंटवार्ता हुई। बीते दिन भी कैलाश अस्पताल में उनका हालचाल जाना। ऐसे में यह खबर बड़ी दुखदायी है। उन्हें हमेशा एक मजबूत व्यक्तित्व और राज्य में संगठन को सशक्त करने के लिए याद रखा जाएगा।

मां धारी देवी से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।