दुखद खबर: नहीं रही वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी

देहरादून। प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार की सांय निधन हो गया। वे 84 साल की थी। वे बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं।

electronics

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर उनकी तबियत कग्रब होने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर सांय उनका निधन हो गया।

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सुशीला बलूनी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्हें भाजपा सरकार में विभिन्न दायित्व भी मिले। बीमारी के बावजूद वे आखिरी समय तक राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। वे ताई जी के तौर पर भी पहचानी गईं।

उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान समेत विभिन्न दलों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया।